Varanasi News: नगर विकास मंत्री बोले, तत्काल दूर कराएं जलजमाव
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार शाम अचानक बनारस पहुंचे। शहर के कई इलाकों के जलजमाव से घिरे होने और बारिश के दौरान करंट लगने से मौत संबंधी जानकारी से लैस मंत्री ने दोनों विभागों के अफसरों की जमकर खबर ली। सर्किट हाउस में रात आठ बजे के आसपास समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर आयुक्त को जलजमाव की समस्या दूर कराने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को विद्युत दुर्घटनाएं रोकने के लिए ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।
जलनिकासी उपाय उन्होंने जलनिकासी के उपायों एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति की समीक्षा की। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताई। कहा कि इस problema के प्रभावी समाधान के लिए नालों की सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.