Varanasi News: नगर निगम चार लाख डस्टबिन बांटेगा
वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए नगर निगम शहरियों में चार लाख डस्टबिन बांटेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत हर परिवार को दो डस्टबिन (हरा और नीला) दिये जाएंगे। जिससे घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाया जा सके। नगर निगम ने लोगों से अपील किया है कि हरे डस्टबिन में फल, सब्जियों के छिलके, पत्ते, बचे भोजन जैसे गीले कचरे और नीले डस्टबिन में प्लास्टिक बोतलें, चिप्स-बिस्किट के रैपर, कागज और कांच जैसे सूखे कचरे रखें। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी से प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छता की प्रेरणा दी थी। उनके जन्मदिवस पर हम न केवल शहर में चार लाख डस्टबिन बांटकर स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि त्वरित-समाधान व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.