वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मौलवीबाग स्थित यथार्थ होटल के सामने सोमवार देर रात नगर निगम के डंपर की चपेट में आने से ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन नगर आयुक्त के नाम से पंजीकृत है। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया जलालीपुरा निवासी 21 वर्षीय साहिल ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय था। वह देर रात किसी ग्राहक को सामान पहुंचाने निकला था। मौलवी बाग पहुंचते ही दुर्घटना का शिकार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। बताया कि कोई युवक गंभीर हाल में घायल हो सड़क पर गिरा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डंपर की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत सूचना पर पुलिस एंबुलेंस के साथ पहुंची। इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि युकक को कबीरचौरा...