Varanasi News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की साधारण बैठक सोमवार को होगी। नगर निगम मुख्यालय के सभागार में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अस्थायी जलाशय का निर्माण, पूजा पंडालों के आसपास सफाई व्यवस्था, बंदरों के आतंक, कुत्तों के बंध्याकरण की समीक्षा, जगह-जगह स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से दिक्कतों के समाधान, पूजा पंडालों के आसपास सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं के समाधान आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दुर्गा पूजा में जाम और गंदगी से मिलेगी राहत, पूजा समितियों के साथ प्रशासन ने बनाई रणनीति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.