Varanasi News: नगदी और मोबाइल लूट में एक गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 15 -- Varanasi News: वाराणसी। फूलपुर पुलिस ने तीन अगस्त की रात लूट के मामले में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी पुरा रघुनाथपुर के नौघरवा निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ जिऊत राजभर उर्फ जित्तू को गांव के मोड़ के पास से पकड़ा गया। उसने अंकित पटेल, अनूप तिवारी एवं ओम प्रकाश पटेल के साथ बर्जी में एक बाइक सवार से मोबाइल, पर्स और 26 हजार रुपये की लूट की थी। पुलिस अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का एक गिरोह है, जिसमें 10 लोग हैं। ये राहगीरों को रोककर लूटपाट करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.