वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। पंचवटी कब्रिस्तान के पास सोमवार रात आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने एक कार में तोड़फोड कर दी। पुलिस के अनुसार मिर्जापुर के नारायणपुर का अमरदेव पटेल अपने साथी के साथ कार से मढ़िया पड़ाव जा रहा था। पंचवटी कब्रिस्तान मोड़ के पास घात लगाए आधे दर्जन मुंह ढंके युवकों ने कार को रोका। कार रूकते ही लाठी से कार के सभी शीशे तोड़कर भाग गए। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर भाग चुके थे। दूसरे पक्ष के युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। चर्चा है कि डोमरी गांव में पकड़े गए जुआ के अड्डे से संबंधित लेनदेन का मामला है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...