Varanasi News: नई बस्ती वार्ड में 103 करोड़ से होंगे सीवर-पेयजल के काम
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने नई बस्ती वार्ड में 103 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से नए सिरे से होने वाले सीवर एवं पेयजल के कार्यों का बुधवार को शिलान्यास-भूमि पूजन किया। उत्तर प्रदेश जल निगम शहरी को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। महापौर ने कहा कि करीब एक साल में यह योजना पूरी होगी। इस अवधि में सड़कों की खुदाई के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा जरूर होगी लेकिन अगले पांच छह दशकों तक स्थायी समाधान भी हो जाएगा। नई बस्ती में 76.73 करोड़ रुपये से 26 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और 27.14 करोड़ से पेयजल सुविधा मुहैया होगी। इस दौरान पार्षद राजेश यादव, संजय जायसवाल, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, मदनमोहन दुबे, बलराम कन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.