Varanasi News: नई दिल्ली जाने वाली स्लीपर वंदेभारत का रैक पहुंचा
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट (वाराणसी जंक्शन) से नई दिल्ली जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन स्लीपर वंदेभारत का रैक शुक्रवार शाम 6.30 बजे प्लेटफॉर्म नम्बर-4 पर पहुंचा। इसमें एसी फर्स्ट, एसी-2 और एसी-3 के 16 कोच हैं। संभावना है कि 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह गाड़ी नियमित रूप से कैंट स्टेशन से चलेगी। पहले दिन यह उद्घाटन स्पेशल बनकर जाएगी। हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से नियमित परिचालन की तिथि और किराये के संबंध में नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है। अत्याधुनिक खूबियों और आरामदायक सीटों वाली नई स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस में 16 कोच हैं। इसमें थर्ड एसी के 11, सेकंड एसी के 4 और फर्स्ट एसी का एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.