Varanasi News: नई छात्राओं ने जाना अपना कॉलेज
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी। सुंदरपुर स्थित धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ नवप्रवेशी छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत छात्राओं को कॉलेज की आचार संहिता, विभिन्न संकायों एवं संचालित पाठ्यक्रमों के साथ विभिन्न समितियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कॉलेज में गठित समितियों की गतिविधियां, कौशल विकास, छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, पुस्तकालय और हाबी क्लासेस के बारे में भी बताया गया। प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिचय सत्र का उद्देश्य संस्था के बारे में जानकारी देने के साथ लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना और गुणवत्तापरक शिक्षा से परिचित कराना है, जिससे वे भविष्य में अपने सपनों को साकार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.