Varanasi News: ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान युवक की पिटाई
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। गोलघर, कचहरी चौराहे पर मंगलवार को ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान एक युवक से मारपीट की गई। उसकी तहरीर पर कैंट पुलिस ने तनवीर अहमद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जावेद जफर ने बताया कि वह दोपहर करीब 12.30 बजे गोलघर चौराहे पर खड़ा था। उस दौरान भवनों का ध्वस्तीकरण हो रहा था। आरोप है कि गोलघर के तनवीर अहमद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तनवीर और उसके साथ के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे खींचकर पास की गली में ले जाया गया, जहां दोबारा पिटाई की गई। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जावेद ने नाक के पास चोट लगने की बात कही है। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। उसकी तहरीर के आधार पर कैंट थाने में केस दर्ज हुआ है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.