Varanasi News: धोखाधड़ी में पिता-पुत्र गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। जगतगंज में जेड सिक्योरिटी के नाम से दुकान संचालित करने वाले प्रमोद रावत की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने 2.18 लाख की धोखाधड़ी में समीर धवन, उनकी पत्नी नेहा, बेटे मनन पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोप है कि सोनभद्र स्थित रिजॉर्ट में सीसीटीवी कैमरे आदि लगवाने के नाम पर सामान मंगवाया लेकिन भुगतान नहीं किया। जो चेक दिया था, वह खाता पहले से बंद है। पता चला कि तीनों ने मिलकर कई व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.