Varanasi News: धूमिल की मूर्ति तोड़े जाने पर सभा ने जताया खेद
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। नागरी प्रचारिणी सभा ने जनकवि धूमिल की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने के विषय में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर खेद प्रकट किया है। साथ ही मूर्ति के पुनर्निर्माण के संबंध में हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही है। सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने कहा है यदि प्रशासन चाहे तो सभा अपने खर्च पर कम से कम समय में धूमिल की नई मूर्ति बनवाकर उसकी स्थापना तक का दायित्व उठाने के लिए तैयार है। सलाह दी है कि धूमिल के नाम पर एक व्याख्या केंद्र बनाया जाना चाहिए ताकि आनेवाली पीढ़ियों को ऑडियो-विज़ुअल फॉर्मेट में धूमिल और उनके युग की वैचारिक-सांस्कृतिक हलचलों से परिचित कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Varanasi News: धूमिल की प्रतिमा तोड़ी गई धूमिल का अनूठा रचनाकर्म उन्हें तुलसी, कबीर, रैदास, भारतेंदु औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.