वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट एक्सटेंशन एवं आसपास बच्चों के लिए जगह आरक्षित की गई थी। तेज धूप के बीच स्कूली बच्चे परेशान रहे। सिर पर किताब तो कोई रुमाल रखकर बचने की कोशिश करता रहा। वहीं, इन बच्चों के पास ही पीछे की ओर वीआईपी दीर्घा में टेंट में सोफा आदि लगाए गए थे। वीआईपी शेड में पानी और स्नैक्स की भी व्यवस्था थी तो इधर बच्चे पानी के लिए भटक रहे थे। नमो घाट के आसपास खाने-पीने की दुकानें भी बंद करा दी गई थीं। नमो घाट पर वायु, थल और नौ सेना के अफसर-कर्मचारी और उनके परिवारीजन भी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हवा में मूव, लूप, वर्टिकल चार्ली और यू-टर्न का रोमांच सबसे अधिक संख्या वायु सेना के अफसरों और कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की थी। नमो घाट फेज-2 की ओर अफसरों के बैठने की व्यवस्था थी। यह भी पढ़ें- Varanasi...