Varanasi News: धर्मसंघ में तीन दिन होंगे झांकियों के दर्शन
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की तपस्थली श्रीधर्मसंघ शिक्षा मंडल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 3 से 5 सितंबर तक मनाया जाएगा। तीन दिनों में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान होंगे। धर्मसंघ के महामंत्री पं.जगजीतन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण पर आधारित दस से अधिक झांकियां सजाई गई हैं। मंदिर प्रांगण को विद्युत झालरों और फूल पत्तियों से सजाया गया है। 3 सितंबर की शाम मंदिर में भजन संकीर्तन होगा। इसमें स्थानीय कलाकार भगवान की स्वराधना करेंगे। दूसरे दिन 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर सुबह से ही आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे। शाम 4 बजे से ठाकुरजी की भव्य झांकी सजाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्वतंत्रता भवन में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन स्थानीय कलाकार गायन, वादन एवं नृत्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.