वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा के आयोजन 'धरोहर' में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखी। गुरुवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल में हुए आयोजन में सावन के गीतों, नृत्य, हंसी-खुशी और राजस्थानी संस्कृति के रंगों ने समां बांधा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोह लिया। शाखा की महिलाएं महारानियों की तरह पारंपरिक राजस्थानी परिधान और आभूषणों से सज-धजकर शामिल हुईं। संस्था अध्यक्ष सरोज तुलस्यान, प्रीति बाजोरिया, चंदन खेमका, मधु तुलस्यान, मीनू पोद्दार एवं श्वेता केडिया ने 'आओ पधारो बाईसा' गीत पर नृत्य किया। 'बाजूबंद भूल आई' गीत पर सुगंधा केजरीवाल, अनीता खेमका, खुशी सर्राफ एवं मनीषा खेमका ने शानदार नृत्य किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: तीज सम्मेलन एवं स्वतंत्रता दि...