Varanasi News: धनतेरस पर संपत्तियों की रजिस्ट्री में कमी
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिले में शुक्रवार को धनतेरस पर विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल रही। करीब चार हजार करोड़ (40 अरब) से अधिक का कारोबार हुआ। जहां तक संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का सवाल है, लोगों में उत्साह नहीं दिखा। सामान्य दिनों से भी कम रजिस्ट्री हुई। निबंधन विभाग के आंकड़ों में सामान्य दिनों में तीन-साढ़े तीन सौ मकानों और जमीनों की रजिस्ट्री होती है। धनतेरस पर तीन सौ रजिस्ट्री भी नहीं हुई। शुक्रवार को सदर के चार, राजातालाब, पिंडरा और रामनगर उपनिबंधक कार्यालय में 297 संपत्तियों का पंजीयन हुआ। इससे कुल पांच करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपये राजस्व मिला। इसमें स्टांप से चार करोड़ 53 लाख 80 हजार और फीस से 84 लाख 69 हजार 700 रुपये रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सात दफ्तरों में कुल 297 संपत्तियों का हुआ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.