Varanasi News: दो विद्यालयों में साहित्य मंच का आयोजन 28 सितंबर को
वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। आदि शंकराचार्य एवं आचार्य रामचंद्र शुक्ल व्याख्यानमाला का आयोजन 28 सितंबर को नगर के दो विद्यालयों में किया गया है। साहित्य अकादमी की ओर से रामचंद्र शुक्ल पर व्याख्यानमाला मैदागिन स्थित अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्रात: 10:30 बजे से होगी। इसमें डॉ. मुक्ता और प्रो. प्रभात कुमार मिश्र वक्त्ता होंगे। आदि शंकराचार्य पर व्याख्यानमाला नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मध्याह्न 12:30 बजे से होगी। इस सत्र में प्रो.पतंजलि मिश्र एवं डॉ.अमरेंद्र कुमार पांडेय वक्ता होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.