Varanasi News: दो माह बाद भी संविदाकर्मियों को नहीं मिला बढ़ा वेतन
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संविदाकर्मियों को वेतन में बढ़ोतरी का लाभ दो माह बाद भी नहीं मिला। दीवाली से पहले भी वेतन में बढ़ोतरी न होने से वे मायूस हैं। शासन ने दो सितंबर को चार श्रेणियों में उनके वेतनवृद्धि का शासनादेश पारित किया था। अब तक आउटसोर्सिंग एजेंसियों ने इसका लाभ उन्हें नहीं दिया। शासनादेश में उन्हें ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने का भी निर्देश है। दीगर है कि नगर निगम, जलकल विभाग, जल निगम और वीडीए में पांच हजार से अधिक संविदाकर्मी अभी तक लाभ से वंचित हैं। संविदाकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन से आदेश की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। कहा कि उनकी समस्याएं तत्काल निपटाई जाएं। इस संबंध में काजीसदुल्लाहपुरा की पार्षद फरजाना ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को पत्र लिखकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.