वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पड़ाव अंडरपास की चौड़ाई 20.5 मीटर की जा रही है। दाहिने तरफ कार्य पूरा हो गया है। सिर्फ बॉक्स पुशिंग बाकी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड से ब्लॉक मांगा गया है।

कार्य प्रगति बाईं ओर चौड़ाई बढ़ाने और बॉक्स की ढलाई चल रही है। अक्तूबर तक दाहिनी ओर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि साल के अंत तक पड़ाव-टेंगरा मोड़ फोरलेन पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। पड़ाव से टेंगरा मोड़ तक लगभग सात किलोमीटर लम्बी सड़क को पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने लगभग 194 करोड़ से फोरलेन बनाया है। रास्ते में पड़ने वाला पड़ाव रेल अंडरपास काफी संकरा होने से 'बॉटलनेक' सरीखा है। इससे न सिर्फ तेजी से आने वाले वाहनों की रफ्तार मंद पड़ जाती है बल्कि दिन में कई बार जाम के हालात भी बनते हैं। इसे देखते हुए पिछले वर्ष अंडरपा...