वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: चौबेपुर। चुमकुनी गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की में टक्कर में महिला की मौत हो गई। बड़गांव थाना अंतर्गत बैजल पट्टी गांव निवासी दिलीप चुमकुनी में परिवार के साथ रहता हैं। दिलीप सुबह पत्नी के साथ कहीं गया था। लौटते समय चुमकुनी गांव के पास सड़क पार कर रहा था। तभी चौबेपुर से मुनारी की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दिलीप की पत्नी सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। घायल पत्नी को लेकर दिलीप नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया। जहां सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...