वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। कस्बे में रविवार शाम दो बाइकों की टक्कर में दादी और उसकी 10 माह की पोती घायल हो गईं। दूसरी बाइक सवार युवक कछवां की ओर भाग निकला। चक्रपानपुर बरम गांव निवासी हीरावती अपने बेटे के साथ बाइक से 10 माह की पोती को लेकर बाजार आई थीं। मिर्जामुराद कस्बे में ही सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हीरावती और उनकी पोती सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हीरावती को रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...