Varanasi News: दो करोड़ रुपये से बदलेगा आजादी के पहले का स्कूल
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पांडेयपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पिसनहरिया के कायाकल्प की तैयारी कर ली गई है। कोल इंडिया ने सीएसआर के अंतर्गत विद्यालय के जीर्णोद्धार और नवनिर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की राशि दी है। आजादी के पहले से संचालित यह विद्यालय जिले के सबसे पुराने सरकारी स्कूलों में एक है। सीएसआर राशि से स्कूल को आठ कमरे, कंप्यूटर कक्ष, हॉल सहित अन्य सुविधायुक्त दो मंजिला भवन मिलेगा। विद्यालय के पुनर्निमाण योजना के अंतर्गत यहां जी प्लस वन (भूतल और प्रथम तल) भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कक्षा कक्ष के अतिरिक्त प्रधानाध्यापक कक्ष, कंप्यूटर रूम, छात्र-छात्रा शौचालय आदि होंगे। विद्यार्थियों की रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक एमपी हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। भवन का आकार अंग्रेजी के 'एल' अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.