Varanasi News: दो एक्सप्रेस ट्रेनों से महिला यात्रियों का सामान चोरी
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी। नीलाचल एक्सप्रेस और दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस में यात्रियों का सामान चोरी हो गया। बिहार के सीतामढ़ी निवासी दीनबंधु ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि वह तीन जुलाई को दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस के ए-2 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन अगले दिन भोर में कैंट स्टेशन पर पहुंची तो पत्नी खुशबू का पर्स गायब दिखा। पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन, कैंटीन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी वस्तुएं थीं। वहीं, चोरों ने 29 जून को नीलाचल एक्सप्रेस के एस-3 बोगी में सवार बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया। पीड़िता के पुत्र अभिषेक कुमार शाही ने लिखित तहरीर में बताया कि वाराणसी स्टेशन पर उनकी मां का पर्स गायब हो गया। पर्स में चांदी के पायल, गले का स्वर्ण हार, दो हजार रुपये, बैंक और आधार कार्ड, चाभी रखे थे। जीआरपी घटनाओं की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.