Varanasi News: दो एक्सप्रेस ट्रेनों से उचक्कों ने लाखों के माल उड़ाए
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। दो एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों से चोरी का मामला सामने आया है। दोनों ही घटनाओं में दर्ज मुकदमे की जांच के लिए जीआरपी ने टीम गठित कर दी है। देवरिया के हरेराम ने तहरीर में बताया कि वह गत 25 जुलाई को पत्नी के साथ वह वाराणसी से देवरिया जा रहे थे। कैंट स्टेशन पर नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान पत्नी माया देवी का बैग खोलकर मंगलसूत्र, कान का सुई धागा, तीन जोड़ी पायल, बिछिया और दो हजार रुपये निकाल लिया गया। दूसरे वारदात में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के बी-4 बोगी में उचक्कों ने महिला यात्री के पर्स से सात हजार रुपये पार कर दिए। दस जुलाई की इस घटना के संदर्भ में दरभंगा जीआरपी थाने में तहरीर दी गई। राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली पीड़िता सरिता कुमारी ने तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.