Varanasi News: दोस्त को घर से ले जाकर चाकू मारने वाला गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने दोस्त को चाकू मार कर घायल करने के मामले में आरोपी कतुआपुरा निवासी अजय यादव को गोलगड्डा मालगोदाम के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हरतीरथ निवासी छाया यादव ने केस दर्ज कराया था। पुलिस को बताया था कि उनके बेटे अनूप यादव को बीते 17 जुलाई को अजय यादव घर से बुला कर ले गया था। अजय ने अनूप को शराब पिलाई। इस दौरान औसानगंज इलाके में दोनों के बीच विवाद हुआ। अजय ने चाकू से अनूप पर हमला कर दिया। पेट में दो जगह चाकू लगने से अनूप वहीं गिर गया। थानाध्यक्ष जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.