वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। मैदागिन चौराहा स्थित राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएसयूआई की बीएचयू शाखा की ओर से भी कैंपस में जेन-जी पर परिचर्चा की गई। मैदागिन चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के जीवन, विचार और आधुनिक भारत निर्माण में उनके योगदान को किया गया। कार्यक्रम संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि देश में सूचना एवं संचार क्रांति की नींव उन्होंने रखी थी। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भारत को आधुनिक, आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाने में उनका जीवन समर्पित रहा...