वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। सर्व वैश्य समाज समिति की ओर से सोमवार को दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नाटीइमली स्थित गणेश मंडपम् में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों ने देश के विकास में योगदान का संकल्प लिया। रवींद्र जायसवाल ने कहा कि देश के विकास में वैश्य समाज को हमेशा की तरह हरसंभव योगदान करना होगा। समाज के सभी वर्गों में आपसी सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि समाज सेवा के मूल उद्देश्यों के अनुरूप संगठित होकर समाज एवं देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। समिति के महामंत्री दीपक बजाज ने कह...