वाराणसी, अक्टूबर 18 -- काशी में देवदीपावली के विस्तार में वागीशदत्त मिश्र का योगदान Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में देवदीपावली के उत्सव को फर्श से अर्श तक की यात्रा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वागीशदत्त मिश्र का रविवार को निधन हो गया। करीब 57 वर्षीय वागीश विगत कुछ दिनों से बीमार थे। रविवार शाम तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें कबीरचौरा अस्पताल ले गए। वहां उनका उपचार किया जा रहा था। रात्रि में करीब नौ बजे उन्हें दौरा पड़ा। कुछ झटके आए, उसके बाद उनका शरीर शांत हो गया। बीमारी की अवस्था में भी वह आगामी देवदीपावली उत्सव की तैयारी में लगे थे। उन्होंने सभी उप समितियों के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक की थी। अस्वस्था के कारण वह बैठक में बहुत बोल नहीं पा रहे थे लेकिन पूरे समय तक बैठक से जुड़े रहे। उप समितियों की दी गई ...