वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काजीसादुल्लापुरा वार्ड के कई मोहल्लों में दूषित पेयजल की आपूर्ति से आमलोग परेशान हैं। बदबूदार पानी की आपूर्ति से बीमारी ने कई परिवारों को चपेट में ले लिया है। उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ी हैं। जलकल विभाग ने 2024 में 140 मीटर सीवर लाइन बिछाई थी। कुछ समय से बिजली विभाग यहां भूमिगत तार बिछा रहा है। जिससे सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली विभाग की इस लापरवाही से सैकड़ों परिवारों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे परेशान लोगों को पड़ोसियों के यहां पानी लेने के लिए कतार लगानी पड़ रही है या पानी खरीदने को विवश हैं। पार्षद फरजाना अली ने कहा कि नगर आयुक्त को कई बार पत्र लिखकर शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। नगर निगम प्रशासन की यह उदासीनता दुर्भाग्यप...