Varanasi News: दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ी
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। कोतवाली क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती से चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा स्थित किराए के कमरे में कथित शिक्षक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की हालत बिगड़ गई। शिक्षक उसे लेकर रमाकांत नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर युवती की मां भी अस्पताल पहुंची। युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और आरोपी उसके ही कॉलेज में पढ़ाने वाला एक शिक्षक है। आरोप है कि शिक्षक ने उसे शॉपिंग के बहाने बुलाया और बाद में किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, चेतगंज थानाध्यक्ष पवन पांडेय ने ऐसी सूचना से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.