वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: चिरईगांव। उमरहां स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार महिला को टक्कर मारते हुए ऑटो में जा भिड़ा। बाइक सवार हरहुआ निवासी धनंजय राय गाजीपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे से जा रही चौबेपुर के खानपुर की लालमनी देवी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चौबेपुर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...