Varanasi News: दुर्गोत्सव के रंग.....व्याख्यान प्रतियोगिता में उत्तम रहे सर्वोत्तम
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारत सेवाश्रम संघ की वाराणसी शाखा इस बार महाशक्ति पूजा के साथ अपना शताब्दी वर्ष भी धूमधाम से मना रही है। गत छह अक्तूबर से जारी बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को व्याख्यान प्रतियोगिता हुई।इस प्रतियोगिता में शामिल आठ विद्यालयों के 21 छात्र-छात्राओं ने भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित व्याख्यान दिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा नौ के छात्र उत्तम दूबे को मिला। द्वितीय स्थान कक्षा आठ की सपना चक्रवर्ती ने पाया। तृतीय स्थान पर कक्षा दस के देवेश मिश्रा रहे। सेवाश्रम संघ के 103 वर्षीय सभापति स्वामी पुण्यात्मानंद ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रसाद प्रदान किए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जरूरी फोटो संग डीसी:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.