Varanasi News: दुर्गा मंदिर में लगा कलाकारों का मेला
वाराणसी, सितम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। दुर्गा मंदिर संगीत समारोह की दूसरी निशा में बुधवार को कलाकारों का मेला लगा। दूसरी निशा में भगवती के दरबार में 60 कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। खास बात यह रही कि शाम चार से रात्रि आठ बजे के सत्र में 31 कलाकार जबकि रात्रि नौ से भोर तक हुए सत्र में 29 कलाकारों को रखा गया था। कलाकारों की संख्या अधिक होने से आयोजन में आपाधापी बनी रही। कुछ कलाकार दो-दो, तीन-तीन भजन सुनाते रहे तो कुछ को भजन का मुखड़ा ही सुनाने का अवसर दिया गया। लोक गायक अमलेश शुक्ला ने 'नमोस्तुते मां नमोस्तुते दुर्गे मैया नमोस्तुते', 'दुर्गाकुंड वाली मैया का शृंगार है' और 'हे मां जगदंबा भवानी विनती करूं मैं बारंबार' जबकि आस्था शुक्ला ने 'ओ मैया शृंगार तेरा लाल है','लाल चूड़ियां चढ़ाऊं' और आज तेरा जगराता माता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.