वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। कचहरी स्थित नवजीवन क्लब दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता दिखेगा। पंडाल जंगल की परिकल्पना पर तैयार किया जा रहा है। पूरा पंडाल किसी घने जंगल जैसा दिखेगा। जंगल के मध्य मां दुर्गा की मनमोहक झांकी स्थापित की जाएगी। पंडाल का मुख्य प्रवेश द्वार भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालुओं को राक्षस के मुख से प्रवेश करना होगा। इसके बाद गुफानुमा मार्ग से गुजरते हुए पंडाल में पहुंचेंगे। क्लब के अध्यक्ष शशांक शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा रिंकू ने बताया कि पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: 13-प्रेम मंदिर की थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल समिति के पदाधिका...