Varanasi News: दुर्गाकुंड बैडमिंटन हॉल संचालित करेगा खेल विभाग
वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददता। विधायक निधि एवं पूर्वांचल विकास निधि से करीब 1.30 करोड़ रुपये से दुर्गाकुंड के ब्रह्मानंद पार्क में निर्मित आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का संचालन खेल विभाग करेगा। इसके संचालन से लंका, भेलूपुर, एवं आसपास के इलाकों के खिलाड़ियों को लाभ होगा। इसके संचालन के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अधिकारी ऑनलाइन व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। यहां पंजीकरण से लेकर फीस अदायगी, उपस्थिति आदि सबकुछ ऐप के जरिये होगा। बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों हुआ था। अब इसके संचालन की तैयारी है। यहां एक शिफ्ट में 30 से 40 खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि दुर्गा कुंड बैडमिंटन हॉल के नाम से ऐप एवं वेबसाइट तैयार किया गया है। इसके जरिए ही पंजीकरण, महीने का शुल्क जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.