वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी टोल प्लाजा के पास शनिवार रात लगभग 3 बजे रामशरण प्रसाद की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का सारा सामान राख हो गया। इसमें लाखों रुपये की क्षति हो गई। दुकानदार के मुताबिक आग में नगदी भी जल गई। रात के समय आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 50 हजार का सामान जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...