वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: चोलापुर, संवाद। प्रेम नगर बाजार में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लगभग 20 लाख रुपए के सामान नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बड़ागांव निवासी गजराज सिंह की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान प्रेम नगर बाजार में है। रोज की तरह दुकान बंद करके गजराज घर चले गए। रात्रि 10 बजे अचानक दुकान से धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना गजराज और फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। फ्रिज, एसी, गीजर, मिक्सर, प्रेस, पंखे समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...