वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। पहड़िया फल मंडी के पास दुकानों पर हमला करने, बिजली मीटर तोड़कर ले जाने के मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिंधी कॉलोनी निवासी लकी घावरी के अनुसार 30 अक्तूबर की रात करीब 10:45 बजे फल मंडी गेट नंबर दो के पास स्थित उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर हमला किया गया। आरोप है कि शशिकांत पांडेय, कृष्णकांत पांडेय और लक्ष्मीकांत पांडेय के संरक्षण में राजेश पटेल और संदीप गुप्ता के साथ 50-60 लोग पहुंचे थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए दुकानों में लगे बिजली मीटर तोड़ दिए। आरोपियों ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए भी दबाव बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...