वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से बुधवार को 78वां सीए दिवस मनाया गया। पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय से मैराथन का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिसमें पहला स्थान विकास द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर आयुष तिवारी रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर तनिष्का केशरी एवं द्वितीय स्थान पर काव्या तिवारी रहीं। शाखा कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर निकाली पदयात्रा, किया पौधरोपण इससे पहले शाखा परिसर में आ...