वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दीवाली और छठ पर्व के मद्देनजर डीसीपी (वरुणा जोन) राजेश पांडेय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रमुख बाजारों और सर्राफा प्रतिष्ठानों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया। कहा कि नियमित रूप से चेकिंग की जाए। भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिस फोर्स तैनात रहे। डीसीपी (वरुणा जोन) ने कहा कि प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। जाम से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि संपत्ति अपराध और नकबजनी में शामिल आरोपियों का सत्यापन किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण हो। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सड़कों पर आतिशबाजी और डीजे पर रहेगी रोक थानों के अभिलेखों की जांच कर उन्हें व्यवस्थित किय...