Varanasi News: दीवाली: धनतेरस के साथ आज से होगा दीपपर्व का आगाज
वाराणसी, नवम्बर 5 -- धनतेरस पर दीपपर्व और यम आराधना Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सर्वार्थसिद्धि और विष्कुंभ योग में धनतेरस के साथ ही दीपपर्व का आगाज 6 नवंबर से होगा। इस दिन यम आराधना के विधान पूर्ण किए जाएंगे। आयुर्वेद के प्रवर्तक धन्वंतरि की जयंती मनाई जाएगी। एक तरफ वैद्य (चिकित्सक) समाज धनवंतरि का पूजन कर सबके स्वास्थ की कामना करेंगे तो दूसरी ओर गृहस्थ यम दीप जलाकर यमराज से अकाल मृत्यु टालने की प्रार्थना करेंगे। धनतेरस की तिथि विश्व पंचांग के अनुसार 6 नवंबर को सुबह 11:21 बजे वहीं ऋषिकेश के अनुसार 11:07 मिनट पर आरंभ होगी। तेरस का समापन विश्व पंचांग के अनुसार 7 नवंबर को सुबह 10: 51 बजे पर और ऋषिकेश के अनुसार सुबह 10:43 बजे होगा। यमदीप जलाने वाले व्यक्ति को यमयातना से भी मुक्ति मिल जाती है। लोक परंपराओं के अनुसार धनतेरस के दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.