Varanasi News: दीवार से टकराया मालवाहक, चालक की मौत
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। कविरामपुर-बाबतपुर मार्ग पर सिसवां (बड़ागांव) गांव में मंगलवार रात तेज रफ्तार मालवाहक दीवार से टकराने के बाद खेत में पलट गया। हादसे में चालक जमालपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित यादव की मौत हो गई। वाहन पर नमकीन, बिस्किट लादकर चालक रोहित बड़ागांव से बाबतपुर की तरफ तेज गति से जा रहा था। सिसवां गांव के समीप उसकी गाड़ी सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से टकराकर पास स्थित पानी भरे खेत में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को निकलवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी एक नौ माह की बेटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.