Varanasi News: दीवानी परिसर में राजनीतिक गतिविधियां अनुचित, लगे प्रतिबंध
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने परिसर में राजनीतिक दल या संगठन की ओर से धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी या जुलूस के आयोजन को अनुचित बताया है। कहा है कि सिविल कोर्ट (दीवानी) परिसर की सुरक्षा, गरिमा और न्यायिक कार्यों की शुचिता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है। कहा कि अदालत परिसर आम जनता को न्याय दिलाने का पवित्र स्थान है, जहां दैनिक आधार पर हज़ारों वादकारी, अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित होते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के राजनीतिक आंदोलन या भीड़भाड़ से न केवल अदालती कार्यवाही प्रभावित होती है, बल्कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा पैदा होता है। सेंट्रल बार ने स्पष्ट किया है कि न्यायिक परिसर में शांति, अनुशासन और सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.