वाराणसी, नवम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के कुंडों, तालाबों पर भी भव्यता के साथ देव दीपावली मनाई गई। कुंड-तालाब दीयों से जगमग हो उठे। वहां गंगा आरती की तरह विशेष आरती हुई। कई जगह आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शहर के एक छोर से दूसरा छोर उत्सवी उल्लास से सराबोर रहा। पितृकुंड, सूरजकुंड और रामकुंड के साथ पहड़िया, ईश्वरगंगी, पांडेयपुर, शिवपुर और गणेशपुर तालाब आदि जगहों पर धूमधाम से उत्सव मनाया गया। लक्ष्मीकुंड पर जनता हिताय समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मां लक्ष्मी की जल विहार झांकी प्रमुख आकर्षण रही। मुख्य अतिथि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने 11 लोगों को काशी गौरव रत्न और 11 लोगों को काशी भूषण सम्मान से नवाजा। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। डॉ. शशिकांत दीक्षि...