Varanasi News: दीपोत्सव में छात्राओं ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। आर्यमहिला पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग और इंडिक वॉरियर्स लिटरेरी एंड कल्चर क्लब की तरफ से गुरुवार कको 'दीपोत्सव' का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रैंप वॉक, गायन, रामायण नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां कीं। इसके अतिरिक्त दीपक पेंटिंग, फेस आर्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. रचना दुबे और विभागाध्यक्ष डॉ. भानुमति मिश्रा के साथ डॉ. कुमारी प्रीति, डॉ. अमित कुमार शुक्ला, अनुजा रंजन, डॉ. प्रियदर्शिनी मिश्रा, नोरिता दास, डॉ. प्रतिमा सिंह, विष्णु मोहन पाठक आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.