Varanasi News: दीपावली पर मतभेद नहीं अन्नकूट दो दिन मनेगा
वाराणसी, नवम्बर 6 -- दीवाली और अन्नकूट की तिथियां Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस वर्ष दीवाली का पर्व निर्विवाद रूप से 8 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं अन्नकूट का पर्व दो दिनों में विभक्त हो गया है। ऐसा पंचाग की गणना में भेद के कारण होगा। दीवाली सनातनी परंपरा में रात में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों में एक है। तीसरी महानिशा में शुमार कालरात्रि का पर्व जनसामान्य में दीपावली के नाम से प्रतिष्ठित है। दीवाली के लिए सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच का काल विशेष रूप से प्रभावी है। मोहरात्रि, शिवरात्रि, होलिका दहन, शरद पूर्णिमा की भांति ही दीवाली पर भी संपूर्ण रात्रि जागरण का विधान है। कालरात्रि वह निशा है जिसमें तंत्र साधकों के लिए सर्वाधिक अवसर होते हैं। अमावस्या काल में जनकल्याण के लिए कई विशिष्ट सिद्धियां की जाती हैं। औघड़ पंथ के साधक जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.