वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। दीनदासपुर रजवाहे पर शनिवार को बुल्डोजर ने 25 अवैध पुलिया ध्वस्त कर दी। शारदा सहायक नहर से संबद्ध रजवाहे पर अतिक्रमण से टेल तक पानी नहीं पहुंचने से सिंचाई कार्य बाधित था। खेतों में धान की फसल बर्बाद हो रही थी। किसानों की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने पुलिस-पीएसी के जवानों की मौजूदगी में कार्रवाई की।

अतिक्रमण और इसकी समस्या सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीनदासपुर रजवाहे पर कई जगह स्थानीय लोगों ने पुलिया, गुमटियां और अन्य निर्माण से अतिक्रमण कर लिया था। इससे नहर के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। किसानों की शिकायत पर शनिवार सुबह 11 बजे विभागीय टीम मौके पर पहुंची। सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय की मौजूदगी में बुल्डोजर ने 25 अवैध पुलिया ध्वस्त कर दी। इस दौरान फूलपुर, बड़ागांव और कपसेठी ...