वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। कला संगम ग्लोबल और भावप्रभा पद्म संस्थान के सहयोग से गुरुवार को अस्सी घाट पर 'दिव्यार्पण' संगीत समारोह का आयोजन किया गया। सुबह-ए-बनारस आनंद कनन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने श्रोताओं को आनंदित किया। निशि रानी, सविता चौधरी, शुभम जायसवाल, द्रोण चौहान, आयुष सिंह ने गायन किया। मुख्य अतिथि विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा एवं सारस्वत अतिथि पर्यावरण विद् डॉ. रमेश भाटिया रहे। तबला पर पंकज राय, सौरभ मिश्रा एवं विश्वजीत ने संगत की। संचालन डॉ.अभिषेक मिश्रा एवं डॉ.प्रीतेश आचार्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पीयूष आचार्य ने किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अस्सीघाट पर दिव्यार्पण का आयोजन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...