वाराणसी, सितम्बर 17 -- Varanasi News: पिंडरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत लोगों के शोकाकुल परिजनों से मिले। उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। फूलपुर के ग्राम प्रधान सुरेश पटेल की माता 65 वर्षीया आशा देवी के निधन पर उन्होंने शोक जताया। उनके घर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सलमान बशर, मनीष मरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, रवींद्र, राजीव कुमार, राजू राम, अशोक कन्नौजिया, राम सनेही पांडेय, डॉ. नागेश उपाध्याय, रतनलाल सेठ, चंदन कुमार, रमाशंकर और सुभाष मौजूद रहे। बसनी स्थित सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं जगदीशपुर निवासी संकठा मिश्र के निधन पर उन्होंने दुख जताया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: प्रधान के दिवंगत चाचा के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उनके घर पहुंच उन्...