Varanasi News: दिल्ली से आ रहा विमान लखनऊ डायवर्ट
वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को वीवीआईपी प्रस्थान के दौरान नोटम जारी किया गया। इस दौरान वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचे एयर इंडिया, दिल्ली के विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। ढाई घंटे से ज्यादा समय के बाद वह विमान वापस वाराणसी आया। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वीवीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विमान के उड़ान व आगमन पर प्रतिबंध (नोटम) लागू होता है। शनिवार को एयर इंडिया का एआई 2567 विमान दिल्ली से 136 यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचकर चक्कर लगाने लगा लेकिन उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। तब चालक दल ने लखनऊ एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को दोपहर बाद 3:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.